Palamu: क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

0
8

पलामू (Palamu): जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जीएलए कॉलेज स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी सात जनवरी से आदित्यपुर, खरसावां सरायकेला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमलानंद दुबे, अमिता रंजू टेटे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार मेहता, जीपीएस शारीरिक शिक्षक सह जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे, पीयूष राज पुरूषोत्तम, राजीव रंजन मिश्रा, दीपक तिवारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन प्रशिक्षक मोनू कुमार, प्रीति कुमारी, आर्या सिंह, अक्सा नाग ने किया।

यह भी पढ़ें-Jharkhand में सियासी घमासान की दिल्ली में चर्चा, राजेश ठाकुर बोले- हालातों पर हाईकमान की नजर

आज की दौड़ प्रतियोगिता का परिणाम

  • अंडर 16 बालक वर्ग – प्रथम सुधाकर कुमार मेहता गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वितीय संदीप सिंह सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर, तृतीय विकास कुमार मोहम्मदगंज।
  • बालिका वर्ग- प्रथम साधना कुमारी बीसीसी मिशन गर्ल्स हाई स्कूल, द्वितीय तनु कुमारी मध्य विद्यालय बारालोटा, तृतीय मेरीतिला खाखा बीसीसी मिशन।
  • अंडर 18 बालक वर्ग – प्रथम प्रभात कुमार रहमानिया उच्च विद्यालय तारा हैदरनगर, द्वितीय वाल्मिकी रजवार सतबहिनी मोहम्मदगंज, तृतीय मंजीत कुमार सिंह राजकीय उत्क्रमित विद्यालय वरसेता पाटन।
  • बालिका वर्ग – प्रथम पूजा कुमारी केजी स्कूल, द्वितीय स्नेहा खातून डिग्री कॉलेज तारसी, तृतीय लक्की कुमारी जीएलए कॉलेज गया।
  • अंडर 20 बालक वर्ग – प्रथम राकेश कुमार उच्च विद्यालय हैदरनगर, द्वितीय सोनू यादव जनता उच्च विद्यालय पदमा, तृतीय सुरेश सिंह जीएलए कॉलेज।
  • बालिका वर्ग – प्रथम मोनी कुमारी केजी स्कूल, द्वितीय चांदनी कुमारी डिग्री कॉलेज तरहसी, तृतीय नेचुरल तिर्की बीसीसी मिशन स्कूल।
  • 20 वर्ष से ऊपर – पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर बजरंगी चौधरी पटेल तारा मोहम्मदगंज, द्वितीय स्थान पर मनीष कुमार एनकेपी स्कूल मोहम्मदगंज, तृतीय स्थान पर राकेश कुमार रेहला रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)