उत्तर प्रदेश राजनीति Featured लोकसभा चुनाव 2024

जानें कौन हैं BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जो रायबरेली से कांग्रेस को देंगे चुनौती

dinesh-pratap-singh

Dinesh Pratap Singh, रायबरेलीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कयासों पर विराम लगाते हुए रायबरेली से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने रायबरेली से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) को टिकट दिया है। फिलहाल रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। वर्तमान में सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। हालांकिइस बार सोनिया गांधी ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

सोनिया गांधी को दी थी कड़ी चुनौती

बता दें कि दिनेश प्रताप जिले में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा हैं और 2019 के चुनाव में उन्होंने सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और उनके पास उद्यान एवं कृषि विपणन का प्रभार है। वह 2022 में तीसरी बार स्थानीय निकाय से विधान परिषद के सदस्य चुने गए हैं। इससे पहले वह 2010 और 2016 में कांग्रेस के टिकट पर विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। हालांकि 2018 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

ये भी पढ़ेंः-शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उत्सुक, PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी से शुरु किया था सियासी सफर 

 समाजवादी पार्टी से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले दिनेश प्रताप के एक भाई विधायक और दूसरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जिले के हरचंदपुर क्षेत्र के गुनावर कमंगलपुर के मूल निवासी दिनेश प्रताप के परिवार का जिले की राजनीति में काफी दबदबा है। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने सोनिया गांधी की चुनावी रफ्तार को रोक दिया था और जीत का अंतर काफी कम कर दिया था। अब पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें दोहरा इनाम दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)