दुनिया

रूस दौरे पर तानाशाह किम जोंग उन, उत्तर कोरिया में दागी जा रही बैलिस्टिक मिसाइल

kin-jong-russia प्योंग्यांग/टोक्यो/मॉस्कोः उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात में दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने का संकल्प जताया गया है। बैठक के बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पिछले चार साल में किम जोंग उन की यह पहली रूस यात्रा है। किम जोंग उन ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों के रणनीतिक महत्व को प्रदर्शित करती है। उनकी यात्रा उत्तर कोरिया और उसकी कम्युनिस्ट वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) के साथ संबंधों के रणनीतिक महत्व को प्राथमिकता देने के लिए है। किम जोंग उन की रूस यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। फिलहाल इस मिसाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। ये भी पढ़ें..New Parliament Building: PM मोदी के जन्मदिन पर नए संसद भवन... जापान के तट रक्षक ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से दो मिसाइलें दागी गईं, जो समुद्र में गिरीं। इससे पहले भी उत्तर कोरिया कई बैलिस्टिक मिसाइलें दाग चुका है। उत्तर कोरिया ने 2017 में अपने परमाणु मिसाइल कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए इस साल कई मिसाइलें दागी हैं। 2022 की शुरुआत से अब तक लगभग 100 मिसाइलें दागी जा चुकी हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)