प्रदेश महाराष्ट्र

ढाई साल पहले बंद दरवाजे के अंदर से चल रही थी सरकारः देवेंद्र फडणवीस

deputy-cm-devendra-fadnavis

मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि पिछले ढाई साल तक राज्य में सरकार नाम की चीज ही अस्तित्व में नहीं थी। प्रशासन को फेसबुक के माध्यम से बंद दरवाजे के अंदर से संचालित किया जा रहा था। कई मंत्री जेल जा रहे थे और जेल से सरकार चलाने का काम हमने देखा था। सरकार वर्क फ्रॉम होम में थी, इसी वजह से राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और सरकार को चलायमान किया गया है।

देवेंद्र फडणवीस रविवार को अमरावती में विधानपरिषद के पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रंजीत पाटिल की प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और एनसीपी की सरकारें आती हैं तो सिर्फ पुराने काम को रोकने का काम किया जाता है। जनहित के काम होते ही नहीं लेकिन शिंदे सरकार आने के बाद राज्य में तेजी से विकास काम हो रहे हैं। सरकार द्वारा कई योजनाएं लाई गईं, छह महीने में लोगों को एहसास हुआ कि सरकार क्या है।

ये भी पढ़ें..अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों पर समेटा

फडणवीस ने कहा कि हम उद्योगों के साथ खड़े होने के लिए संकल्पित हैं, यह सरकार ब्लैकमेल करने वालों को सबक सिखाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमरावती पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने डा. रंजीत पाटिल को मैदान में उतारा है। रंजीत पाटिल बहुत ही अनुभवी हैं और इससे पहले बेहतर काम किया है। फडणवीस ने रंजीत पाटिल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)