प्रदेश उत्तर प्रदेश राजनीति

UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कसा तंज, बोले-यूपी की जनता को अराजकता बर्दाश्त नहीं

brajesh-pathak कुशीनगरः उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करती। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी सत्ता से दूर हो गयी। आलम यह है कि सपा का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं दिख रहा है। सपा ने अपने शासन काल में केवल गुंडे-बदमाशों को पनपाने का काम किया है। ये बातें रविवार की शाम रॉयल रेजीडेंसी होटल में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के दौरान ब्रजेश पाठक ने कहीं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। इसका मुख्य कारण सरकार की गरीबों के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी नीतियां हैं। इन्हीं नीतियों के कारण लोगों का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है। भाजपा की एकतरफा हवा चल रही है। हर गांव और गली-गली में बीजेपी के पक्ष में नारे लग रहे हैं। ये भी पढ़ें..Palwal Road Accident: बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, 30 घायल,... पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के औचित्य पर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता के बीच अधिक प्रभावी तरीके से लागू करना है। इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद विजय दुबे, जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल ने डिप्टी सीएम की अगवानी की। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)