Delhi Flood: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बाढ़ के चलते कई इलाके डूबे, सड़कों पर भीषण जाम

0
23

delhi-flood

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना का जलस्तर रात में और अधिक बढ़ जाने से निचले इलाकों में भारी जलजमाव हुआ है। जिसके चलते सड़कों और घरों में बाढ़ (delhi flood ) जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यमुना में गुरुवार सुबह 7:00 बजे जलस्तर 208.46 मीटर था। वर्तमान में जल का स्तर खतरे के स्तर से 3 मीटर ऊपर है। उधर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है।

Delhi Flood

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में जाने वाला मार्ग बंद

दरअसल बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे कई सड़कों पर पानी आ गया है। दिल्ली पुलिस ने यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद इन रूट्स को बंद कर दिया है। वहीं यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पानी के चलते उपलब्ध नहीं है। कृपया अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अन्य मार्गों का उपयोग करें। फिलहाल यमुना बैंक स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें..Himachal News: बाढ़ पीड़ितों से मिले CM, एक-एक लाख देने की घोषणा

बाढ़ के चलते सड़कों पर लगा लंबा जाम

बारिश के चलते दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम का भी संकट पैदा हो गया है। शास्त्री पार्क इलाके में लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के रिंग रोड पर यमुना का पानी घुसने के बाद यह सड़क बंद कर दी गई है। जिसके बाद इससे जुड़ने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। दिल्ली के सराय काले खां रोड पर बाढ़ (delhi flood ) का पानी सड़क पर आने के बाद लंबा जाम लग गया है। वहीं खजूरी की रेड लाइट पर भी जाम लग गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आज वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जाएंगे। जो बाढ़ के चलते बंद हो गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बाढ़ वाले इलाकों सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए है।

Delhi Flood

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस जारी की एडवाइजरी

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यात्रियों को उपरोक्त सड़कों से बचने की सलाह दी जाती है।
  • कॉमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • कॉमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी बड़े वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कॉमर्शियल को सराय काले खां से डायवर्ट कर दिया जाएगा। सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कॉमर्शियल वाहनों को गाज़ीपुर बॉर्डर से डायवर्ट किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)