Home उत्तर प्रदेश झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से लोगों को मिली राहत,...

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से लोगों को मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा हाल

 

weather-in-rain

नोएडाः बीते चार-पांच दिनों से लगातार चल रही लू और गर्मी की तपिश से नोएडा वासियों को राहत मिली है। सुबह जहां तेज धूप और गर्मी थी वहीं शाम होते होते बादल छा गए और तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे। नोएडा के सेक्टर 121 समेत कई सेक्टरों में शाम साढ़े छ्ह बजे अचानक मौसम बदल गया तेज हवाएं चलने लगी और ओलो के साथ बारिश होने लगी। बारिश इतनी तेज थी के लोगों को अपने गाड़ियों की गति धीरे करनी पड़ी। दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए आसरा ढूंढते नजर आए।

ये भी पढ़ें..Mango Sooji Kesari: आम से बनाएं मैंगो सूजी केसरी, जान लें आसान रेसिपी

मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है और इस बारिश की वजह से तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई है। बारिश का यह मौसम कल भी जारी रह सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यूं तो एनसीआर में इस बार अप्रैल और मई का महीना सामान्य से कम रहा है। लेकिन, बीते तीन-चार दिनों में नोएडा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

IMD ने जारी हुआ था येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को नजफगढ में अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार के बाद सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली मौसम विभाग ने 24 से 30 मई तक की भविष्यवाणी की है। 25 से 30 मई की बात करें तो कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की उम्मीद जताई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version