Featured दिल्ली

Delhi flood: दिल्ली में फिर होगा 'जल तांडव' ! हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी

Delhi-Flood-Yamuna-River Delhi flood: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। रविवार सुबह सात बजे पुराना लोहा पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया। अगर यह 206.7 मीटर तक पहुंच गया तो यमुना खादर में फिर बाढ़ (delhi flood) आ सकती है। इस बीच हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। जिसके कारण यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। जिससे दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई है।

शाम तक खतरे के निशान को पार कर सकती है यमुना

दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज शाम तक यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाले संभावित जोखिमों और चुनौतियों से निपटने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल और पूरी सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए राहत शिविरों में व्यापक तैयारी की गयी है। लोगों को सम्मानजनक प्रवास और सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। Delhi Flood ये भी पढ़ें..Benefits Of Stale Chapati: वेट कम करने के साथ ही बासी रोटी खाने के होते हैं कई फायदे, जानकर रह जायेंगे हैरान उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। इस बीच पड़ोसी राज्य हरियाणा के अलावा पंजाब में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को छोड़े 2.23 लाख क्यूसेक पानी से हिंडन और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ (delhi flood) रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पांच जगह बादल फटे हैं। इससे कई जगह सड़कें ध्वस्त हो गईं। मलबा आने से कई हाइवे अवरुद्ध हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)