Featured दिल्ली क्राइम टॉप न्यूज़

Delhi: डबल मर्डर से दहल उठी दिल्ली, बेखौफ अपराधियों सरेआम दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या

delhi-double-murder Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली के अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। रविवार को डबल मर्डर से राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहल उठी। यहां आरके पुरम इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दोनों महिलोाओं की गोली मार कर हत्या कर दी। हालांकि, गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। इस वारदात को शनिवार को अंजाम दिया गया।

Delhi Double Murder: मृतकों की हुई पहचान

डीसीपी साउथ वेस्ट दिल्ली मनोज सी ने बताया कि दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में आज अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान ज्योति (29) और पिंकी (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर दोनों महिलाओं के भाई की तलाश में आए थे। शुरूआती जांच में यह पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। ये भी पढ़ें..Heat Stroke: यूपी में प्रचंड गर्मी से मचा कोहराम, बलिया में 72 घंटे में 74 की मौत हालांकि हमलावरों द्वारा फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि दो गुटों में विवाद के बाद इस वारदात को अंजा दिया गया है। उधर फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बाद में दो महिलाओं को गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Delhi Double Murder पर  केजरीवाल का केंद्र पर हमला

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में कानून और व्यवस्था उपराज्यपाल (एलजी) के बजाय आप (आम आदमी पार्टी) की सरकार के अधीन होती, तो दिल्ली सबसे सुरक्षित जगह होती। केजरीवाल ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था सुधारने की बजाय पूरी दिल्ली पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था LG की जगह आप सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)