Featured टॉप न्यूज़ मनोरंजन

Deepika Padukone-रणवीर से लेकर वरूण-नताशा तक, साल 2024 में माता-पिता बनेंगे बॉलीवुड के ये सेलेब्स

Deepika Padukone Ranveer Singh: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे हैं जो जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। इन सेलेब्स ने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जो इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में उन सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं, जो इस साल माता पिता बनने वाले हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रणवीर सिंह से लेकर वरूण धवन और नताशा दलाल का नाम शामिल हैं।

Deepika Padukone और रणवीर सिंह

बॉलीवुड के सबसे मशहूर और खूबसूरत कपल दीपिका (Deepika Padukone) पादुकोण रणवीर सिंह इस साल माता पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ समय पहले एक पोस्ट शयेर करते हुए दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि दोनों इस साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।

अली फजल और ऋचा चड्ढा

अली फजल और ऋचा चड्ढा भी इस साल माता पिता बनने वाले हैं। दोनों ने ये गुडन्युज फैंस के साथ कुछ दिनों पहले शेयर की थी। जिसमें दोनों ने बताया था कि दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद ऋचा और अली को एक साथ देखा गया था। जिसमें अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी और उनके चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा था।

यामी गौतम और आदित्य धर

यामी गौतम और आदित्य धर भी इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। खुद अभिनेत्री ने फैंस को ये गुडन्यूज दी थी। इसके बाद उनको हाल ही में फिल्म आर्टिकल 370 के एक इवेंट में देखा गया था जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। संदेशखालीः बीजेपी ने कहा ममता राज में सुरक्षित नहीं बंगाल, शाहजहां की गिरफ्तारी भी…

वरूण धवन और नताशा दलाल

वरूण धवन और नताशा दलाल भी इस साल माता पिता बनने वाले हैं। कुछ समय पहले अभिनेता वरूण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें अभिनेता नताशा के बेगी बंप को किस करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स दोनों को बधाई दे रहे ​थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)