Araria: गर्मी से निजात पाने के लिए DDC ने नौ चापाकल मरम्मती दल को किया रवाना

13

Araria: गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से बचाव को लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज की अगुवाई में जिले के नौ प्रखंडों में चापाकल मरम्मति के लिए 09 मरम्मती दल -सह- जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से शनिवार को रवाना किया गया।

उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी    

उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया मो. नशीम नजर एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल फारबिसगंज विनोद कुमार एवं संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अररिया द्वारा बताया गया कि, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज द्वारा प्रखंडवार चापाकल मरम्मति हेतु मरम्मती दल का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

टोल फ्री नंबर पर दर्ज होगी शिकायत

मरम्मती दल सभी प्रखंडों का भ्रमण कर बंद पड़े चापाकलों के मरम्मति का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत का निवारण हेतु प्रमंडल अन्तर्गत सेवा केन्द्र -सह- नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। केन्द्रीय कृत चापाकल मरम्मति हेतु टोल फ्री नम्बर 18001231121 पर भी चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)