खेल Featured टॉप न्यूज़

DC vs CSK IPL 2024: दिल्ली ने खोला जीत का खाता, धोनी की तूफानी पारी भी नहीं दिला पाई चेन्नई को जीत

DC vs CSK IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 20 रनों से हरा दिया। सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 16 गेंदों में खेली गई नाबाद 37 रनों की जादुई पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। दिल्ली द्वारा दिए गए 191 रनों के जवाब में चेन्नई 171 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 जबकि खलील अहमद ने 2 विकेट लिए।

ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने खेली शानदार पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में शुरुआती दो मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की। जबकि चेन्नई की यह सीजन में पहली हार है। इससे पहले टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 191 रन बनाए। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर (52 रन) और पृथ्वी शॉ (43 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी के बाद कप्तान ऋषभ पंत (51 रन) के अर्धशतक की मदद से बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। पंत द्वारा 32 गेंद की खेली गई अर्धशतकीय पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। सीरीज का पहला मैच खेल रहे पृथ्वी ने एक बार फिर सभी को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की याद दिला दी। उन्होंने 27 गेंद में 43 रन की पारी में दो छक्के और चार चौके लगाये। जिसकी बदौलत दिल्ली 191 रन बनाने में सफल रही। ये भी पढ़ें..GT vs SRH, IPL 2024: गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से धोया, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

रहाणे के दिखाई क्लास

जवाब में चेन्नई की शुरुआत खराब रही और पूरी कोशिश के बाद भी टीम 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। कप्तान रुतुराज पहले ही ओवर में एक रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बन गए। जबकि रचिन रविंद्र ने 2 रन बनाने के बाद वह भी खलील का शिकार बने। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 32 रन था। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डैरेन मिचेल ने 68 रनों की साझेदारी बनाई। लेकिन 34 रन बनाने वाले मिचेल को अक्षर पटेल ने आउट कर चेन्नई को तीसरा झटका दिया। रहाणे ने कुछ शानदार शॉट लगाए और 30 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।

धोनी ने खेली तूफानी पारी

अंत में, रवींद्र जड़ेजा और महेंद्र धोनी ने कुछ शानदार शॉट लगाए। जडेजा ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे धोनी ने 16 गेंद पर 37 रन बनाए। जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स 20 रन से हार गई। दिल्ली ने 2021 सीजन के बाद चेन्नई को हराया है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 जबकि खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)