प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured क्राइम

सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, चार की मौत, तीन घायल

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार सुबह लिङ्गनपल्ली कैंप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। घायल दो जवानों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि की है। घायलों को चॉपर से रायपुर भेजा गया है।

घटना के बाद आरोपित जवान को हिरासत में ले लिया गया है। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। गोलीबारी में घायल हुए जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 3 जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। आरोपित जवान का एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें-इन गुणों वाली स्त्री बदल देती है पति का भाग्य

फायरिंग के शिकार हुए 2 जवान बिहार के रहने वाले थे, जबकि 1 पश्चिम बंगाल का निवासी था। चौथे जवान को लेकर अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक जवानों में बिहार निवासी धनजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा गंभीर रूप से घायल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)