Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजस्थानगो तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही , 27 गायों को पार लगाने...

गो तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही , 27 गायों को पार लगाने की फिराक में थे तस्कर

Bharat Pur : डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में डीएसटी टीम ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी गौ पालन की आड़ में गौ तस्करी कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ जंगल के रास्ते गौवंश को हरियाणा ले जा रहा था। जैसे ही पुलिस को गौ तस्करों के बारे में पता चला तो टीम जंगल में पहुंच गई। इस दौरान गौ तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक गौ तस्कर को पकड़ लिया।

27 गायों को चंगुल से बचाया

डीएसटी कांस्टेबल प्रभु फौजी के इनपुट पर शुक्रवार दोपहर को यह घटना हुई। मुंगस्का गांव का रहने वाला रणजीत उर्फ ​​सलीम गोवंश पालन की आड़ में गोवंश की तस्करी कर रहा था। आज वह मुंगस्का के जंगलों के रास्ते करीब 27 गायों को हरियाणा ले जा रहा था। इसकी जानकारी डीएसटी कांस्टेबल प्रभु फौजी को लग गई और उसने डीएसटी टीम को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें-साबरकांठा-हिम्मतनगर हाईवे पर भीषण हादसा, पलक झपकते ही छिन गई एक ही परिवार की 4 जिंदगी

पूछताछ में जुटी पुलिस

इसके बाद डीएसटी टीम तुरंत मुंगस्का के जंगलों में पहुंची। जहां कुछ गौ तस्कर बाइक पर गायों को जंगल के रास्ते ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर गौ तस्कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेरकर एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बाकी गौ तस्कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से तीन बाइक जब्त की हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी रणजीत से पूछताछ कर रही है। सभी गायों को गौशाला भिजवा दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें