बंगाल

बंगाल में बुलंद है गुंडों-बदमाशों के हौसले, मुर्शिदाबाद से ममता सरकार पर बरसे राजनाथ

rajnath-singh

कोलकाता: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। पश्चिम बंगाल देश में अपराध के लिए जाना जा रहा है और सांप्रदायिकता के लिए चर्चा में है। उन्होंने कहा कि यहां गुंडे-बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। सभ्य लोग डरे हुए हैं।

राजनाथ ने किया चुनावी रैली को संबोधित

राजनाथ सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संदेशखाली जैसी घटनाएं एक महिला मुख्यमंत्री के कार्यकाल में होती हैं। जब ईडी-सीबीआई यहां जांच के लिए आते हैं तो गुंडे उन पर हमला कर देते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण में MP में कम मतदान ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की चिंता

संदेशखाली का किया जिक्र

राजनाथ ने कहा कि यह विद्वानों की भूमि है, लेकिन अब पश्चिम बंगाल अराजकता और अपराध के लिए जाना जाता है। संदेशखाली जैसी घटनाएं यहां होती हैं, वह भी तब जब एक महिला मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का शासन स्थापित होते ही सभी गुंडे नियंत्रण में आ जायेंगे। एक बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराएं, फिर देखेंगे संदेशखाली जैसी घटना दोहराने की हिम्मत किसमें है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)