देश Featured

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई भारत की चिंता, 6 लोगों में पाए गए लक्षण

नई दिल्लीः ब्रिटेन से भारत लौटे 6 लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद इन 6 लोगों को कमरे में आइसोलेट कर दिया गया हैं। यूके से लौट रहे लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया। इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है। हलांकि इन सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन से भारत आए छह लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच, ब्रिटेन से लगभग 33,000 यात्री भारत आए हैं। इन सभी यात्रियों का राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आरटी-पीसीआर परीक्षण और उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। अब तक केवल 114 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

क्यों चिंताजनक है नया स्ट्रेन

वैज्ञानिकों की मानें तो कोरोना का नया स्ट्रेन अन्य वायरस के मुकाबलें अधित तेजी से जगह बना रहा है यानी कि तेजी से फैल रहा है। इसमें ऐसे म्यूटेशन हैं जो वायरस के हिस्से को प्रभावित करते हैं, जो महत्वपूर्ण हैं। इनमें से कुछ म्यूटेशन ऐसे हैं जो कोशिकाओं को ज्यादा संक्रमित करने की क्षमता रखते है। हालांकि, अभी भी इस मामले में वैज्ञानिक पूरी तरह से निश्चित नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः-मेलबर्न में भारत ने फिर रचा इतिहास, एमसीजी में बराबर कि एडिलेड का हिसाब

इन देशों में हुई एंट्री

बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन की शुरुआत ब्रिटेन से हुई थी, जिसके बाद यूरोप के कई देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार, डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन के केस मिल चुके हैं।