उत्तर प्रदेश राजनीति

कांग्रेस का विवादित बयान, कहा- बसपा की कुकुरमुत्ता राजनीति से गुमराह नहीं होगा ब्राह्मण समाज

बसपा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए है। वहीं अब पार्टियां एक दूसरे पर बयानबाजी करने लगी है। इस कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई में प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बसपा के विचार संगोष्ठी पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा की कुकुरमुत्ता राजनीति से ब्राह्मण समाज गुमराह होने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें..फैंस के लिए खुशखबरी, तय डेट से एक सप्ताह पहले ही रिलीज होगी फिल्म ‘भूत पुलिस’

राजनीतिक दल प्रबुद्ध सम्मेलन का कर रहे ढोंग

कांग्रेस प्रवक्ता ने विवादित कहा कि बहुजन समाज पार्टी के इस स्वार्थी सम्मेलन को प्रबुद्ध औऱ ब्राह्मण समाज भलीभांति समझ रहा है। वह गुमराह होने वाला नहीं है। रायबरेली में जब ब्राह्मण परिवार को जिंदा जला दिया गया, तब कांग्रेस के अलावा कोई भी दल नजर नहीं आया था। तभी ब्राह्मण के सम्मान और जान की याद नहीं आयी। उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे ब्राह्मण पर अत्याचार को उठाया। जब चुनाव आया है तो राजनीतिक दल प्रबुद्ध सम्मेलन का ढोंग कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज से छह बार मुख्यमंत्री कांग्रेस ने बनाया। दूसरे दलों ने तो सिर्फ वोट लिया है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज जानता है कि कांग्रेस ही उनका असली परिवार है। कांग्रेस में हमेशा सम्मान और प्रतिनिधत्व मिला है, और आगे भी मिलेगा। दूसरे दल झूठे सम्मेलन करने के बजाय मुख्यमंत्री पद पर ब्राह्मण चेहरा घोषित करें। ब्राह्मण समाज के प्रति राजनैतिक ईमानदारी दिखाएं, सिर्फ सम्मेलन का ढोंग न करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)