Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

गर्भावस्था के दौरान इन चीजों का सेवन शिशु के विकास को कर सकता है प्रभावित

pregnancy

नई दिल्लीः गर्भावस्था के दौरान कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। सबसे ज्यादा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि गर्भवती महिला संतुलित आहार ग्रहण करे क्योंकि संतुलित आहार के द्वारा ही शिशु का विकास उचित तरीके से होता है। महिला को गर्भावस्था के दौरान जरूरी पोषक तत्व, विटामिन और खनिज युक्त भोजन लेना चाहिए। वहीं गर्भावस्था के दौरान कुछ चीजों से दूरी रखनी चाहिए।

गर्भवती महिला को बैक्टीरिया युक्त खाद्य पदार्थों से बचना जरूरी है। ऐसा करने से शिशु को संक्रमण हो सकता है। इसके साथ ही गर्भस्थ महिला को चाय और काॅफी का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन पाया जाता है। जिससे मिसकैरिज होने की संभावना रहती है। कैफीन एक मूत्रवर्धक है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से तरल पदार्थ को खत्म करने में मदद करता है। इससे शरीर में पानी और कैल्शियम की कमी हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को शराब से दूरी बना लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंःबड़ी राहत! केंद्र ने वापस लिया छोटी बचत पर ब्याज दर...

शराब पीने से वक्त से पहले डिलिवरी, बौद्धिक विकलांगता जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं सीफूड या चिकन को अच्छी तरह पका कर ही खाना चाहिए, क्योंकि इसे अधपका खाने से कोलीफॉर्म बैक्टीरिया के साथ टोक्सोप्लाजमोसिज खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों को गर्भवती महिला के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इन सब्जियों को भी पकाने से पहले अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान जंकफूड भी नही खाना चाहिए। इससे बच्चे का मानसिक विकास उचित ढंग से नही होता है।