Palamu: कांग्रेस की विकास परामर्श यात्रा शुरू, पूर्व मंत्री जानेंगे जनता की समस्याएं

0
14

satbarwa-vikas-pramarsh-in-chatra

पलामू (Palamu): चतरा संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस पार्टी की विकास परामर्श यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गयी। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी कर रहे हैं। इस संबंध में पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के धावाडीह गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए । तय हुआ कि चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस दावा करेगी और उसके उपयुक्त और मजबूत उम्मीदवार केएन त्रिपाठी होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि युगल किशोर राम ने की जबकि संचालन नीरज कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. मौके पर लक्ष्मण यादव, उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम बिहारी प्रसाद, विवेका त्रिपाठी, परमदेव सिंह, संजय यादव, अरुण साहू, उमेश यादव, वीरेंद्र यादव, लेस्लीगंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें..Bokaro: जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, पत्थरबाजी में चार लोग घायल

कांग्रेस के लिए मजबूत उम्मीदवार साबित होंगे केएन त्रिपाठी : बिट्टू

मौके पर पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि केएन त्रिपाठी चतरा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार साबित होंगे। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम उन्हें आगे बढ़ाएंगे, ताकि चुनाव जीतकर त्रिपाठी सबकी सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने एक सवाल पूछा था, जिसमें चतरा लोकसभा सीट बनने के बाद भी स्थानीय उम्मीदवार को लेकर सवाल था, जिसका जवाब चतरा लोकसभा ने दिया। जनता के बीच यह गलत धारणा है कि पलामू के तीन और चतरा के दो विधानसभा क्षेत्र इस लोकसभा में आते हैं और कहा जाता है कि यहां का कोई भी स्थानीय नेता जन प्रतिनिधि बनने लायक नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)