प्रदेश मध्य प्रदेश राजनीति

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर चन्द्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस 23 जुलाई को चन्द्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती जिला एवं ब्लाक स्तर पर श्रद्धापूर्वक मनाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने मंगलवार को बताया है कि चन्द्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मप्र के भाभरा गांव में हुआ था। चन्द्रशेखर आजाद एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उनकी उग्र देशभक्ति और साहस में उनकी पीढ़ी के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, वे 1919 में अमृतसर में हुए जलियां वाला बाग हत्याकांड से बहुत आहत और परेशान हुए, 1921 में जब महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरूआत की तब चंद्रशेखर आजाद ने क्रांतिकारी गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्हें 15 वर्ष की उम्र में ही पहली सजा मिली, चन्द्रशेखर आजाद को क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेने के लिए पकड़ा गया, जब मजिस्ट्रेट ने उनसे उनका नाम पूछा तो उन्हेांने अपना नाम आजाद बताया।

चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है, वहीं बाल गंगाधर तिलक का जन्म भी 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ। बाल गंगाधर तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जनक माना जाता है। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह एक समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रीय नेता के साथ-साथ भारतीय इतिहास, संस्कृत, गणित और खगोल विज्ञान जैसे विषयों के विद्वान भी थे। बाल गंगाधर तिलक 'लोकमान्य' के नाम से भी जाने जाते थे। स्वंत्रता आंदोलन के दौरान उनके नारे स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे ले कर रहूंगा। इस नारेे ने लाखों भारतियों को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ेंः-Monsoon Session: GST और महंगाई के खिलाफ विपक्ष का जबरदस्त हंगामा,...

प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर ने कहा कि दोनों महान स्वतंत्रा सैनानियों की जयंती पर कांग्रेसजन जिला एवं ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जयंती कार्यक्रम में जिला/ब्लाक के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, अ.भा. कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, मोर्चा संगठनों, विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओंकी भागीदारी सुनिश्चित करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)