Featured दिल्ली राजनीति

BJP में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल, इस मुद्दे पर उठाए थे सवाल

anil-antony-joins-bjp नई दिल्लीः कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व देश के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी (anil ntony) गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में भापजा का दामन थामा। अनिल एंटनी ने 2002 के गुजरात दंगों और पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन और भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने नई दिल्ली में औपचारिक कार्यक्रम में अनिल एंटनी (anil ntony) का अपनी पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अनिल एंटनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं। भाजपा में शामिल हुए अनिल एंटनी ने देश के लिए काम करने के बजाय एकल परिवार के लिए काम करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की। ये भी पढ़ें..IPL 2023: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज बता दें कि अनिल एंटनी ने पीएम मोदी पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करने के बाद जनवरी में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। अनिल ने इसको लेकर अपने ट्विटर पर लिखा था, जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। जिसके बाद अपने सभी पद छोड़ दिए थे। दरअसल अनिल एंटनी ने भाजपा का समर्थन करते हुए कहा था कि भारतीय संस्थानों पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को रखना देश की संप्रभुता को कमजोर करने वाला है। उन्होंने कहा, 'भाजपा के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद, मुझे लगता है कि वे (भारत में) बीबीसी के विचारों को रखते हैं, एक राज्य प्रायोजित चैनल (कथित भारत) पूर्वाग्रहों के एक लंबे इतिहास के साथ हमारी संप्रभुता को कमजोर कर देंगे'। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)