उत्तर प्रदेश राजनीति

बूथ स्तर तक कमेटी बनाने में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्तओं को दिया गया ये टास्क

connect workers with Whats

लखनऊ: प्रदेश में लगातार पिछड़ती जा रही कांग्रेस अब बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने पर जोर दे रही है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यकर्ताओं को हर समय सक्रिय रखने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस ये तैयारी 2024 से आगे 2027 के लिए कर रही है।

 लंबे समय के लिए बनाई जाएंगी योजनाएं

 प्रदेश में कांग्रेस अब अल्पकालिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक योजनाएं बना रही है, ताकि गिरते वोट शेयर को स्थायी तौर पर बढ़ाने का काम किया जा सके। कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा सके और उच्च पदाधिकारी हर समय उनके संपर्क में रहें, ताकि पार्टी की योजनाएं उन तक पहुंचे और वे पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते रहें। पार्टी का मानना है कि कार्यकर्ताओं को हर वक्त सक्रिय रहना होगा।

 टीम को सक्रिय रखना जरूरी

 कांग्रेस पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी कमजोर सीटों पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है। वहां संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े नेताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करना होगा। तभी पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में आ सकती है। केंद्रीय नेता एक बार आकर कार्यकर्ताओं में जोश भर सकते हैं। लेकिन इसे हमेशा सक्रिय रखने के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय टीमों को सक्रिय रखना होगा।

 यह भी पढ़ेंः-कानपुर लोकसभा सीट से विपक्ष नदारद, लगातार तीसरी बार खिलेगा कमल!

 इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी का कहना है कि हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हो गए हैं। इन्हें हर वक्त सक्रिय रखने के लिए विधानसभावार ग्रुप बनाए जा रहे हैं, ताकि पार्टी की रणनीति के मुताबिक इन्हें हर वक्त सक्रिय रखा जा सके। कांग्रेस हमेशा से जनता के बीच काम करने वाली पार्टी रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने की जरूरत है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)