उत्तर प्रदेश

ब्रज के रंग में रंगी दुबई, जमकर उड़ा अबीर गुलाल, थिरके लोग

मथुराः संयुक्त अरब अमीरात में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रंगों, संगीत, मिठाइयों और प्यार से भरे इस त्योहार में भारतीय प्रवासियों के साथ विदेशी लोगों के भी जुटने से होली एक सुंदर सौहार्द्र प्रस्तुत कर रही है। विदेशियों के बीच होली के रसिया गाए गए, जिसमें विदेशियों ने भी अबीर गुलाल के साथ ब्रज की होली का लुत्फ उठाया।

थिरकने के मजबूर हुई दुबई

सोमवार को भारतीय परिषद के महासचिव डॉ. साहित्य चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2024 की होली में प्राकृतिक और जैविक रंगों का उपयोग किया जा रहा है। रंग-बिरंगे फूलों की होली एक नया अनुभव दे रही है। इस अवसर पर मथुरा से आये मनीष शास्त्री ने एक सप्ताह के लिए मनमोहक भागवत कथा का आयोजन किया है। मशहूर कारोबारी चन्द्रशेखर भाटिया ने कहा कि आज संयुक्त अरब अमीरात में सभी लोग प्रेम और सौहार्द का त्योहार होली धूमधाम से मना रहे हैं। यहां एक तरफ मंदिरों में होली के रसिया गाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ रमजान की अजान का सम्मान किया जा रहा है। युवा, बूढ़े और महिलाएं समेत सभी लोग रंगों में रंगकर ब्रज की होली मना रहे हैं। कीर्तनकार नाथी लाल शर्मा के साथ ढप पर मधुप चतुवेर्दी का गायन, राधिका का मधुर रसिया, साहित्य चतुवेर्दी का संगीत, मिहीर भाई का मृदंग, अरविंद की ढोलक, सचिन की झांझ के साथ गुलाल की होली, हर व्यक्ति को दुबई में थिरकने का न्यौता दे रही है। यह भी पढ़ेंः-महाकालेश्वरः अग्नि हादसे के बाद भी हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन, कल से बदलेगी व्यवस्था दुबई के मंदिरों में शाम से लेकर दूसरे दिन सोमवार की सुबह तक होली दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें ब्रज संगीत का गायन और नृत्य होली के गुलाल में चमकते अमीरात का सम्मान कर रहा है। भारतीय समाज के वरिष्ठ सदस्य बसु भाई, राम बकसानी, ललित करानी, अशोक भाटिया, सुरेश गिलानी, व्याप्त जोशी, माला चतुर्वेदी, देवा सोलंकी आदि ने रमजान के मौके पर मिठाइयां बांटी और होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भारतीय राजदूतों ने पूरी जनता को बधाई दी और रमज़ान के महीने में वसंत के त्योहार को प्रेमपूर्ण तरीके से आयोजित करने पर खुशी जताई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)