Home उत्तर प्रदेश अतीक के गढ़ में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो जस करहि...

अतीक के गढ़ में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो जस करहि सो तस फल चाखा..

cm-yogi-adityanath-in-prayagraj

प्रयागराजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीरामचरितमानस की चौपाई ‘कर्म प्रधान विश्व रचि रखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा..’ के माध्यम से पूरे प्रदेश के अपराधियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति अपना संतुलन खुद बना लेती है। प्रयागराज की पवित्र धरती पर भी यह गोस्वामी तुलसीदास की यहं पंक्ति चरितार्थ हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से भारतीय जनता पार्टी के मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है जो 2017 से पहले पापाचार का शिकार था। सपा बसपा कांग्रेस ने तुस्टिकरण, भेदभाव और जातिवाद में विभाजित कर दिया था। 2017 के बाद देश और प्रदेश मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। आज वह 2017 वाले उत्तर प्रदेश कि पहचान बादल गई है। जिन हाथों मे तमंचे थे, उन हाथ में टैबलेट लेकर युवा विकास की तकदीर लिख रहे हैं। 2017 से पहले पर्व आने पर लोग भय में आ जाते थे कि अब क्या होगा। अब उसी प्रदेश में पर्व आने पर उत्सव जैसा माहौल होता है। प्रदेश में अब दंगा नहीं, सब चंगा है।

सीएम योगी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे नित नए इतिहास रच रहा है। भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। जी-20 सम्मेलन में भारत ने दुनिया का नेतृत्व पीएम मोदी के नेतृत्व में किया। आज दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदल गया है। भाजपा की सरकार ने चार करोड़ आवास, आठ करोड़ को उज्ज्वला गैस, 12 करोड़ को शौचालय, इस तरह से 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा, 80 करोड़ को कोरोना काल में मुफ्त राशन, 220 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के करण संभव हो सका। प्रयागराज की महिमा का बखान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की सात्विक धरती सबका हिसाब कर देती है। प्रयागराज कभी किसी को निराश नहीं होने देता। 2025 के भव्य कुम्भ के लिए भाजपा का मेयर और सभासद बोर्ड आना अति आवश्यक है। इसलिए भाजपा के उम्मीदवार को वोट देकर जीत दिलाएं।

ये भी पढ़ें..UP Nikay Chunav: सीएम योगी आदित्यनाथ आज झांसी में करेंगे जनसभा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में शोहदों का आतंक नहीं रहता। प्रदेश अब शेफ सिटी के नाम से जाना जाता है। युवाओं की तरफ इशारा करते हुये उन्होंने कहा, युवा के हाथ में अब तमंचे नहीं हैं। क्योंकि वह तमंचे की कीमत और उसके दुष्परिणाम जानते हैं। प्रदेश मे 35 लाख करोड़ के निवेश वाली एनवेस्टर्स समित कर युवाओं के लिए रोजगार सृजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में प्रदेश की न्यायपालिका के स्तम्भ हाईकोर्ट के गौरव की सराहना की। प्रतियोगी छात्रों की मेहनत को सराहा, रोजगार देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जल्द माफिया से कब्जे में ली गयी जमीन पर गरीबों को आवास देने के लिए वह एक माह बाद फिर प्रयागराज आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version