Home उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह की पत्नी का पैर छूकर सीएम योगी ने लिया आशीर्वाद,...

कल्याण सिंह की पत्नी का पैर छूकर सीएम योगी ने लिया आशीर्वाद, कहा-उनके नाम पर बुलंदशहर में बनेगा मेडिकल कॉलेज

अलीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशाह संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई राज्यों के राज्यपाल समेत कई नेता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की है कि बुलंदशहर में कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि लखनऊ का कैंसर संस्थान भी कल्याण सिंह के नाम से होगा। वहां पर उनकी एक प्रतिमा भी लगेगी।

अलीगढ़ के अतरौली स्थित केएमवी इंटर कॉलेज में कल्याण सिंह के त्रयोदशाह संस्कार कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने एक छोटे से गांव में जन्म लेकर समाज सेवा का जो संकल्प लिया था, उसे उन्होंने जीवन भर निभाया। इससे पूर्व त्रयोदशाह संस्कार कार्यक्रम में पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी ने सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पत्नी रामवती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। योगी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल के रुप में उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया था। यूपी के मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 1992 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए विवादित ढांचे के मामले में कल्याण सिंह ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें-टी-20 क्रिकेट में कीरोन पोलार्ड ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, गेल…

योगी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में ही श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य होता देख भी लिए थे।कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद साक्षी महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत तमाम नेताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त को निधन हो गया था। नरौरा स्थित गंगा घाट पर 23 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार हुआ था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version