CM योगी बोले, कांग्रेस सरकार में नहीं हुआ कोई विकास, सिर्फ हिंसा को मिला बढ़ावा

0
25

 

CM Yogi-priority-safety-of-daughters

रायपुर: भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुंडा और कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए। उन्होंने पंडरिया से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा और कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में वोट मांगे।

कांग्रेस भगवा को कुचलने का काम करती है:योगी

योगी ने कवर्धा को धार्मिक नगरी बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार हमारे भगवा ध्वज को कुचलने का काम करती है। बिरनपुर घटना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि भुनेश्वर साहू की असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी। कांग्रेस सरकार में कोई विकास नहीं हुआ है, केवल हिंसा को बढ़ावा मिला है। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों के प्रति नरम है। भूपेश सरकार ने राम भक्तों पर लाठीचार्ज कराया है। योगी ने कहा कि कांग्रेसियों के दिमाग में गोबर भरा हुआ है, इसीलिए कांग्रेस सरकार गोबर घोटाले में लगी हुई है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक है। देश के अंदर समस्या का नाम कांग्रेस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प राम की तरह है जो विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। हमने छत्तीसगढ़ बनाया है, हम इसे सवारेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 लाख प्रधानमंत्री आवासों पर रोक लगाई

गौरतलब है कि बीजेपी ने साजा विधानसभा से भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने गरीब परिवारों के लिए 55 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाये। छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 लाख प्रधानमंत्री आवासों पर रोक लगा दी है।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बहुत गहरा है, छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। तीन सौ साल बाद भगवान रामलला अयोध्या में अपने स्थान पर विराजमान हैं। यूपी में लव जिहाद को रोक दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही यहां भी लव जिहाद को रोका जाएगा। अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई। भारतीय जनता पार्टी की डॉ. रमन सिंह की सरकार ने विकास की गति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और इसे विकास का घर बनाया। छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें-सरकारी अधिकारियों को पराली जलाने पर मजबूर करने वालों पर होगी कार्रवाई, जानें मामला

यूपी सीएम ने कहा कि यूपी सरकार ने गरीब परिवारों के लिए 55 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 लाख प्रधानमंत्री आवासों पर रोक लगा दी है। कल अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का ऐलान किया। भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। कांग्रेस ने देश के अंदर आतंकवाद, नक्सलवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार दिया है। बीजेपी जमीन से ऊपर तक आई है। भाजपा ने कवर्धा से विजय शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, मैं सिर्फ अपील करने आया हूं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नल जल मिशन योजना से कांग्रेस सरकार किसी के घर तक पानी नहीं पहुंचा सकी। लालू यादव ने बिहार में चारा घोटाला किया है। यहां की सरकार ने 1300 करोड़ रुपये का गोबर घोटाला किया है। अब ‘नई साहिबो बदल रहिबो’ का नारा बुलंद करते हुए योगी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर दिख रही है। कवर्धा विधानसभा को अधिक से अधिक वोटों से जिताएं। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने, हम अयोध्या धाम के दर्शन कराएंगे।

कांग्रेस को, भ्रष्टाचार को दफन करने का अवसरः योगी

योगी आदित्यनाथ ने भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा की और बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार को दफनाने का मौका आ गया है, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ बनाया है, बीजेपी ही इसे सुधारेगी। सीएम योगी ने कहा कि खदान में भ्रष्टाचार के बाद विभिन्न योजनाओं में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं। कांग्रेस के साथी ने बिहार में चारा घोटाला किया, छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर घोटाला किया। कांग्रेस लव जिहाद के लिए उपद्रव मचाने के लिए एक वर्ग विशेष को संरक्षण देती है। यह धर्म परिवर्तन की गतिविधियों का समर्थन कर रही है और नागरिकों को विकास से दूर रख रही है।

योगी ने कहा कि हम घर-घर नल से पीने का पानी पहुंचाएंगे, छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, खनन का जो पैसा छत्तीसगढ़ में लगना चाहिए था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, कांग्रेस विकास को नहीं सत्ता को अपनी बपौती मानती है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनना चाहिए, कांग्रेस समस्या का नाम है, कांग्रेस नक्सलवाद आतंकवाद की जन्मस्थली है, योगी ने ‘अउ नई सहिबो, बादल के रहिबो’ के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)