प्रदेश उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत सामग्री का किया वितरण

गाजीपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले एशिया के सबसे बड़े गांव गाजीपुर जिले के गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित चार तहसील सेवराई 150, सदर 10, मुहम्मदाबाद 5 और जमानिया 17 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 जनपदों के 620 गांवों में बाढ़ का असर है। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश से अतिरिक्त जल छोड़ने से ये हालत हुई है। मैं लगातार बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण कर रहा हूं। बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा लगातार की जा रही है। गाजीपुर में 32 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का असर है। ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री वितरित किये जाने की आवश्यकता है। राहत सामग्री समय पर वितरित की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-अनोखे-तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय गान गाइए सर्टिफिकेट पाइए

जनप्रतिनिधि सभी बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याएं दूर करें। बाढ़ के मद्देनजर युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, एमएलसी चंचल सिंह, विधायक डॉ. संगीता बलवंत, विधायक अलका राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. विजय यादव, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पप्पू सिंह, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, प्रदीप पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)