Tuesday, March 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशCM योगी ने की प्रदेशवासियों से अपील, कहा-’कम से कम एक पौधा...

CM योगी ने की प्रदेशवासियों से अपील, कहा-’कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं’

cm-yogi-adityanath-plantation

लखनऊः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारे लिए आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन्हीं विचारों को आत्मसात करते हुए ’पेड़ लगाओ-वृक्ष बचाओ’ की थीम पर आज से शुरू हो रहे ’वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के तहत उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की श्रृंखला में पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 11 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तित्व का संदेश देने वाली हमारी सनातन संस्कृति के जीवनदायी मूल्यों के साथ हमारा जुड़ाव बढ़ाने का भी एक महान अनुष्ठान है। अतः पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन को सुनिश्चित करते हुए इस दिव्य कार्य में आपकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें..रोजगार के खुलेंगे नए दरवाजे, जी-20 देशों के साथ इन तीन…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से अपने संदेश में कहा है कि भारतीय मनीषा में वृक्षों को देवतुल्य सम्मान दिया गया है। वेदों में कहा गया है, रक्षाएं प्रकृति पातुं लोका, अर्थात प्राणियों के हित के लिए ही प्रकृति की रक्षा करो। उन्होंने लिखा है कि पेड़ न केवल हमारे जीवन के लिए जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी पेड़ों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। इस महत्व को स्वीकार करते हुए हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाये और उनकी रक्षा की। आज हमारी बारी है। आइये, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान-2023 को सफल बनायें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें