महिला सुरक्षा को लेकर CM यादव का सख्त बयान, ट्वीट कर कही ये बात

31
cm-mohan-yadav

Reva Women Buried Clive Case : रीवा जिले के मनगवां अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश करने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश  

इस घटना पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया, इसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।”

सीएम यादव ने ट्वीट कर कही ये बात 

बता दें,”जिले के थाना मनगंवा के पास हनौता कोठार गांव में जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की तलाश जारी है। वहीं उपचार के बाद महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सीएम ने  ट्वीट करते हुए कहा, मध्य प्रदेश के नागरिकों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।”

एसपी विवेक सिंह ने दी जानकारी   

जानकारी देते हुए एसपी विवेक सिंह ने बताया कि, शनिवार को थाना मनगंवा के कोठार गांव में एक पांडेय परिवार में जमीनी विवाद में दोनों तरफ से महिला-पुरुष एकत्र थे। सड़क बनाने को लेकर विवाद था, दो महिलाओं आशा पांडेय और ममता पांडेय के ऊपर डंपर से मुरुम गिरी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज की है। डंपर को जब्त कर लिया है और एक आरोपी विपिन पांडे को हिरासत में ले लिया है, दो अन्य की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: MP: ASI ने हाईकोर्ट में पेश की दो हजार पन्नों की भोजशाला सर्वे रिपोर्ट 

Reva Women Buried Clive Case

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कुछ अन्य वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं की हालत सामान्य है। यह पारिवारिक विवाद का मामला है। शनिवार को गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए। आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर हाइवा के चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगीं। हाइवा चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी, तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के जगह पर बैठने लगीं। इसी बीच हाइवा चालक ने मुरुम गिरा दी। दोनों मुरुम में दबने लगीं, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)