Home फीचर्ड CM यादव ने किया साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का एलान, विशेष...

CM यादव ने किया साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का एलान, विशेष अभियान चलाकर होगा वृक्षारोपण

CM-Mohan-YADAV

Bhopal News : पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के CM Dr. Mohan Yadav ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य में वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा और इस अभियान के तहत करीब साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। बता दें, राज्य में विश्व पर्यावरण दिवस से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत हुई है और यह गंगा दशहरा 16 जून तक चलेगा।

जल संरक्षण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान 

 बता दें, गुरुवार को राजधानी के छोटे तालाब के खटला पुरा घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर CM Dr. Mohan Yadav ने बताया कि, ये अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर गंगा दशमी तक लगातार चलेगा। उसके बाद हरियाली अमावस्या पर दूसरा कार्यक्रम चालू होगा। साथ ही उन्होनें कहा कि, स्वच्छता अभियान के बाद जो भी जल संरचना है उनके संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा और वृक्षारोपण किया जाएगा।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने कही ये बात 

साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा, नगरीय क्षेत्र में जितनी भी जल संरचना हैं, उन सारी संरचना को संवारने का काम किया जाएगा। नर्मदा नदी देश की सबसे कम प्रदूषित नदी है इस नदी के किनारे बसे नगरीय निकायों से गंदा पानी नहीं जाएगा, एक साल के भीतर इसे बंद कर दिया जाएगा। थोड़ा बहुत प्रदूषण जो नर्मदा नदी में है, उसे खत्म किया जाएगा। इसके साथ ही नर्मदा नदी के किनारे खेती करने वाले किसानों से आग्रह किया जाएगा कि, वह यूरिया का उपयोग न करें बल्कि जैविक खाद का उपयोग करें इससे नर्मदा नदी का प्रदूषण और भी कम होगा।

ये भी पढ़ें: MP: CM डॉ. यादव ने “विश्व पर्यावरण दिवस” पर की पर्यावरण संरक्षण की अपील 

वहीं महापौर मालती राय ने कहा, राजधानी के तालाब, कुएं और बावड़ी के पानी का हर संभव उपयोग किया जाएगा। साथ ही इन सभी स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और उपलब्ध पानी जिस योग्य होगा, उसी के मुताबिक उसका उपयोग किया जाएगा। भोपाल की हरियाली और स्वच्छता में आम जनता का सहयोग जरूरी है। जनता के सहयोग के बिना इसे सफल नहीं बनाया जा सकता। वहीं इस मौके पर CM यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय, राज्य सरकार की मंत्री प्रतिभा बागरी, कृष्णा गौर, महापौर मालती राय आदि ने छोटे तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)
Exit mobile version