देश Featured

जोहार पोर्टल पर परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे सीएम, मुख्य सचिव ने दिए जरूरी निर्देश

hemant-soren-will-review-projects-on-Johar-portal रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक जून को जोहार पोर्टल (Johar portal) पर अपलोड झारखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है। सभी विभागों के और अपने विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं की प्रगति को जोहार पोर्टल पर अपलोड करने का समय दिया है। परियोजना भवन में होने वाली इस समीक्षा में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण, पेयजल, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करने का लक्ष्य भी दिया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि तीन-चार साल से चली आ रही योजनाओं को अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया। मुख्य सचिव ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं को पूरा करने में बाधा आ रही है, उनका पूरा विवरण जोहार पोर्टल (Johar portal) पर अपलोड करें। ये भी पढ़ें..झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापा उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं को गति देने के लिए जोहार प्रोजेक्ट पोर्टल (Johar portal) शुरू किया है, जिसमें सभी विभागों को परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपलोड करनी है। मुख्य सचिव हर माह इसकी समीक्षा करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं को गति देना और उन्हें समय पर पूरा करना है। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय से कार्य करना होगा। वन भूमि स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण, उपयोगिता स्थानान्तरण आदि कार्यों को समय पर कराने में भी यह पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें