सीट शेयरिंग पर पहली बार बोलीं Mamata Banerjee, कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना

7

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार मुंह खोला है। मालदा जिले में पदयात्रा के बाद अपने संबोधन में ममता ने कहा कि केवल मालदा में कांग्रेस को हमने (तृणमूल कांग्रेस ने) दो सीटें दी थी लेकिन कांग्रेस और मांग रही थी। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी की यात्रा बिहार से एक बार फिर मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है। मालदा दक्षिण में कांग्रेस की केवल एक जीती हुई सीट है।

कांग्रेस पार्टी और सीटें मांग रही थी: Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि केवल एक जिले में हम कांग्रेस को इतनी सीट देने के लिए तैयार थे लेकिन पार्टी और सीटें मांग रही थी। राहुल गांधी के बंगाल में प्रवेश करते समय सीएम का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मैं राजनीति करने के लिए कम आती हूं लेकिन कुछ दल ऐसे हैं जो चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरू कर देते हैं।

BCCI सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार बने ACC अध्यक्ष

Mamata Banerjee ने भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस है। भाजपा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ती रही हूं और अकेले लड़ती रहूंगी। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बंगाल में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)