Home छत्तीसगढ़ CM Hemant Soren ने बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की दी...

CM Hemant Soren ने बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

jharkhand-news

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना भी साधा है।

सीएम सोरेन ने किया ट्वीट      

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर ट्वीट कर भाजपा पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि, हमारे महान राज्य झारखंड के स्थापना दिवस पर आज झारखंड के वीर शहीदों के सम्मान में यह संदेश देश के प्रमुख अखबारों में छपना था, पर भाजपा ने ऐसा नहीं होने दिया। दिन-रात करोड़ों- करोड़ खर्च कर अपना चेहरा चमकाने वाली भाजपा-आखिर झारखंड के वीर शहीदों का गुणगान कैसे बर्दाश्त कर सकती है। इसलिए आप सबसे आग्रह है कि, आप इस संदेश को सभी तक पहुंचाएं। साथ ही, झारखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में किसने कहा अनुच्छेद-370 बहाल करेंगे ? भाजपा झूठ फैला रही- खड़गे

Jharkhand News : भाजपा पर साथा निशाना   

उन्होंने कहा कि, आज का दिन हमारे लिए विशेष है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस। हमारी समृद्ध संस्कृति, जनजातीय, मूलवासी विरासत और प्राकृतिक संपदा हमारी पहचान है, हमारा गौरव है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने एक्स पर दूसरा ट्वीट कर कहा है कि, चुनाव आयोग ने झारखण्ड राज्य को अपने करोड़ों वासियों को आज शुभकामनाएं देने की भी इजाजत नहीं दी गयी। कहां तक रोकोगे, कितना रोकोगे निर्लज भाजपाइयों? उन्होंने लिखा है कि, झारखंड के हमारे वीर शहीदों और करोड़ों राज्यवासियों से इतनी चिढ़ क्यों है भाजपाइयों को?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version