देश Featured राजनीति

‘झारखंड बनेगा नक्सल मुक्त’, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोले CM

cm-soren-meeting रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में आयोजित वामपंथ उग्रवाद की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उग्रवादियों पर शिकंजा कसने के लिए विकासोन्मुखी योजनाएं चलाए जाने की आवश्यकता है। बैठक में उन्होंने झारखंड को नक्सल मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि राज्य सरकार का भारत सरकार के खनन कंपनियों पर करीब एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है, जिसे उनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि खनन मंत्रालय को यथाशीघ्र इस बकाया का भुगतान करने का निर्देश निर्गत करें।

जनवरी 2022 से 762 उग्रवादी हुए गिरफ्तार

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से जनवरी, 2022 से अगस्त, 2023 तक कुल 762 नक्सलियों को गिरफ्तार किया किया गया है। इनमें स्पेशल एरिया कमेटी के 3 सदस्य, रीजनल कमेटी का एक सदस्य, 10 जोनल कमांडर, 16 सब जोनल कमांडर और 25 एरिया कमांडर शामिल हैं। इसके अलावा 20 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। इस अवधि में 37 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया है। ये भी पढ़ें..CM हेमंत सोरेन की याचिका में त्रुटि, अब 11 अक्टूबर को कोर्ट में होगी सुनवाई

फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी पर इनाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक की आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गयी है। वर्तमान में 91 फरार नक्सलियों के विरुद्ध पुरस्कार घोषित है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में 90 एवं वर्ष 2023 में अगस्त तक कुल 97 नक्सली हिंसा की घटनाएं प्रतिवेदित हुई हैं। नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावकारी अभियान के कारण वर्ष 2021 से थाना/पिकेट/पोस्ट पर नक्सलियों द्वारा आक्रमण की कोई घटना प्रतिवेदित नहीं हुई है। जमशेदपुर, दुमका देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ एवं साहेबगंज में जनवरी, 2022 से अभी तक नक्सल हिंसा की कोई घटना प्रतिवेदित नहीं हुई है। 2018 के बाद विशेष क्षेत्र समिति या पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो की कोई भी बैठक झारखंड में नहीं हुई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)