मध्य प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर CM Mohan Yadav सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

CM Mohan Yadav: प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज रविवार को पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई नेताओं ने उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, अंत्योदय के पुरोधा, जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपका 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' के सिद्धांत पर आधारित जीवन, सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद व अंत्योदय का मंत्र देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी तथा उत्कृष्ट संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान व श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित रहा। आपके पुण्य विचार और दर्शन सदैव हमें मानव कल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। Mahtari Vandana Yojana के तहत 35 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के महान विचार सेवापथ पर हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)