प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

Sharad Yadav: शरद यादव के निधन पर सीएम भूपेश ने जताया दुख, बोले- वे मेरे राजनीतिक अभिभावक थे

रायपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि समाजवादी विचार के पुरोधा और हमारे समय के सबसे सुलझे नेताओं में से एक शरद यादव जी का जाना दुखद खबर है। वह मेरे राजनीतिक अभिभावक थे। मैंने सामाजिक न्याय का पाठ उनसे ही सीखा। ईश्वर उनके परिवार को दुख की यह घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस सिंहदेव ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता शरद यादव जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है । समाज के वंचित वर्ग के लिए उनका योगदान सदा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..Fog Curfew: दिल्ली-NCR में कोहरे का ‘कर्फ्यू’, सड़क, रेल, हवाई यात्रा...

भाजपा नेता धर्म लाल कौशिक ने शरद यादव को भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन की खबर हृदय विदारक है। शरद यादव जी का राजनीतिक कौशल अद्भुत रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)