प्रदेश छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: सीएम के शपथ समारोह में पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर पहुंची महिलाएं

cg-cm-oath-ceremony Chhattisgarh CM Oath Ceremony: बुधवार को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हजारों मातृशक्ति मौजूद रहीं। महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहनकर आई थीं। ये महिलाएं अभूतपूर्व उत्साह से भरी हुई थीं। महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि आज हम विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन कानून पारित कराकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। संगीता पंसारी ने बताया कि हमने मोदी का मुखौटा पहन लिया है। इस तरह हम उनके प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं। वे महतारी वंदन योजना लेकर आये हैं, इससे विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपये मिलेंगे। संगीता ने बताया कि एक महिला की दिक्कतों की चिंता उन्हें है। मोदी को चिंता है कि चूल्हे पर खाना बनाते समय उठने वाला धुआं बेटियों की सेहत खराब कर देता है। यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: पदभार संभालने से पहले सीएम साय ने की पूजा-अर्चना, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद संगीता ने बताया कि वह सरगुजा से आई है। हमारे क्षेत्र के बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने से सरगुजा की महिलाएं बहुत खुश हैं। नीरू मिस्त्री सीतापुर विधानसभा से ही 27 महिलाओं की टीम लेकर आई थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को संवारने में महिलाओं की विशेष भूमिका को रेखांकित किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि वे महिलाओं को वार्षिक सहायता राशि दे रहे हैं। छोटे-छोटे खर्चों के लिए यह महिलाओं की अपनी बचत होगी। संतोषी पावले ने कहा कि गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोषणा बहुत अच्छी है। परिवार का बहुत सारा बजट गैस भरवाने में चला जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा है। वे महिलाओं के हितों के बारे में बहुत सोचते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)