प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

15 दिन में 5.28 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद, किसानों को मिले 1109 करोड़ रुपये

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धान खरीद केन्द्रों में लगातार धान की आवक बढ़ रही हैं। सभी धान खरीद केन्द्रों में किसानों से धान खरीदनें के लिए सभी इंतजाम रखें गये हैं। किसानों को उनके बेचे गए धान का भुगतान भी उनके खातों में किया जा रहा हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 नवंबर से चालू धान खरीद सीजन में अब तक 5 लाख 27 हजार 282 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। लगभग 1 लाख 65 हजार 367 किसानों ने धान बेचा है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 1109.39 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए प्रदेश में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.15 लाख नये किसान है। राज्य में धान खरीद के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

ये भी पढ़ें..मेदांता के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग से निवेशक खुश, NSA पर 19.35 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 401 रुपये पर

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि 15 नवम्बर को 28 हजार 491 किसानों से 92 हजार 153 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसके लिए किसानों को आज 34 हजार 754 टोकन जारी किए गए थे। टोकन तुंहर हाथ एप्प के द्वारा 4024 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस की धान खरीद के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 34 हजार 414 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 4244 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीद निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीद के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव हो रहा है। अब तक 3 लाख 59 हजार 372 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं। जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 1 लाख 18 हजार 325 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…