Featured आस्था

ॐ मंत्र के जाप से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार, जानें इसके लाभ

नई दिल्लीः हिंदू धर्म में ओम शब्द का विशेष महत्व है। मात्र ओम कहने से ही शारीरिक और मानसिक रूप से शांति मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं, ओम नाम का जाप करने से आस-पास भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, ओम शब्द का जाप सुनने में बहुत छोटा प्रतीत होता है, लेकिन माना जाता है कि इसमें आध्यात्मिक और रचनात्मक शक्ति है। इतना ही नहीं, ओम को ब्रह्मांड की पहली ध्वनि भी कहा जाता है। इसके जाप से शरीर और मन को एक ही समय में सक्रीय किया जा सकता है। अगर ओम मंत्र का जाप सही से किया जाए, तो वे शरीर को सकारात्मकता, शांति और ऊर्जा से भर देता है। जानते हैं ओम मंत्र के लाभ।

ॐ जाप के लाभ
ओम का जाप करने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।
अगर आप किसी तनाव या चिंता में हैं तो उसे दूर या मुक्त करने में मदद करता है।
ओम भावनाओं को संतुलित करने और तनावपूर्ण परिस्थितियों में शांत रहने में मदद करता है।
ओम मंत्र का जाप याददाश्त और एकाग्रता शक्ति में सुधार करता है।
ओम सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है और ज्यादा आशावादी बनाता है।
ओम क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहने में सहायक है।
क्या आप जानते हैं पेट दर्द में ओम मंत्र का जाप करना रामबाण इलाज हो सकता है।
ॐ का जाप करने से मन शांत रहता है और पूरे अस्तित्व को तंदुरूस्ती मिलती है ।
ओम शरीर को आराम देता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।
मान्यता है कि ॐ मंत्र का जाप करने से शरीर में पैदा होने वाली कंपन ऐसी ऊर्जा पैदा करती है जो आपको शांत और खुश रखती है। कहते हैं कि जितनी बार ॐ का जाप किया जाता है, स्रोत से संबंध उतना ही मजबूत होता जाता है।

यह भी पढ़ें-कोरोना मामलों में वृद्धि से फिर बढ़ी दहशत, 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित

ॐ मंत्र का जाप का तरीका
अगर आप भी ॐ मंत्र का जाप शुरू करना चाहते हैं, तो शुरुआत में 108 बार करें। और धीरे-धीरे इसे 200-300 तक बढ़ाएं। महीने में एक बार भी 1008 बार जाप कर सकते हैं। कहते हैं कि ॐ का जाप करने का अच्छा समय सुबह 6, दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे है, इसे संध्या काल या शुभ समय के रूप में जाना जाता है। वैसे आप जितनी बार चाहें उतनी बार ॐ का जाप कर सकते हैं और सुविधानुसार किसी भी समय कर सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)