Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

बढ़ती उम्र के साथ अपनी आदतों में करें बदलाव, लम्बे समय तक बने रहेंगे जवां और फिट

girl

नई दिल्लीः हमेशा स्वस्थ और जवां दिखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन आजकल के समय में अनियमित दिनचर्या और भागदौड़ के चलते खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परिणाम यह होता है कि समय से पहले बढ़ती उम्र का प्रभाव नजर आने लगता है। इसलिए खुद को यंग और फिट रखने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बस अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। प्रकृति ने हमें बहुत सी ऐसी चीजें दी हैं। जिनके सेवन से खुद को स्वस्थ और जवां बनाये रखा जा सकता है।

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पियें पानी
पानी शरीर को स्वस्थ और तरोताजा बनाये रखने में अहम रोल अदा करता है। दिनभर में आठ से दस गिलास पानी पीने से शरीर से टाॅक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। जिससे बीमारियां दूर रहती हैं और स्किन पर भी ग्लो आता है। पानी पीने से ब्रेन भी एक्टिव बना रहता है। शरीर में पानी की कमी का पता आप यूरिन के कलर से लगा सकते हैं। यदि यूरिन का रंग पीला है तो इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी है।

जंक फूड के सेवन से बचें
उम्र बढ़ने के साथ बाहर की चीजों खासकर जंक फूड से दूरी बना लेनी चाहिए। जंक फूड के सेवन से कई तरह की बीमारियां भी होती है। लेकिन अगर आप बीमारियों से दूर रहते हुए यंग और फिट रहना चाहते हैं तो जंक फूड को छोड़ देना ही हितकर होगा।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खायें
उम्र के बढ़ने के साथ ही शरीर में कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी होने लगती है। साथ ही इनफ्लेमेशन बढ़ने लगता है। ऐसे में प्रकृति द्वारा दी गयी चीजें ही आपको स्वस्थ रख सकती हैं। इसलिए हरी सब्जियों, फल, ड्राईफ्रूट्स, ग्रीन टी और मसालों का सेवन करें। इससे शरीर में इनफ्लेमेशन कम होगा और शरीर पर बढ़ती उम्र का प्रभाव भी नहीं नजर आयेगा।

8 घंटे की नींद जरूर लें
नींद कई तरह की बीमारियों को खत्म करने की एकमात्र असरकार दवा होती है। इसीलिए दिनभर की भाग-दौड़ के बाद रात में आठ घंटे की नींद जरूर लें। इससे शरीर रिलेक्स होगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य और स्किन पर भी नजर आयेगा।

ये भी पढ़ें..PM के बाद आज एमपी को बड़ी सौगात देंगे गृहमंत्री अमित...

तनाव से रहें दूर
तनाव इंसान को समय से पहले बूढ़ा कर देता है। जीवन है तो झंझटें लगी ही रहेगी। हर एक दिन के साथ समस्याएं खत्म होने का रास्ता मिल ही जाएगा। इसीलिए समस्याओं को खुद पर हावी न होने दें और तनाव तो बिल्कुल भी न लें। तनाव से दूर रहकर ही आप अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। तनाव को कम करने के लिए योग, प्राणायाम, गाना सुनने, डांस करने समेत अपनी पसंद की किसी भी चीज की मदद ले सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…