प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

kanker सांसद ने 51 हजार मानस प्रतियां वितरित कर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Kanker: अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। भगवान के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर जश्न का माहौल है। आज बुधवार को बालोद जिले के गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को रामचरितमानस भी वितरित किया। आज यहां तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा 3000 मानस ग्रंथों का वितरण किया गया। इससे पहले 48 हजार किताबें बांटी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने इस संबंध में निर्णय लिया है कि वे 51 हजार मानस प्रतियां वितरित कर श्रीराम के आदर्श को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायेंगे। वितरण के बाद आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया। गुंडरदेही में रामचरितमानस को लाल कपड़े में बांधकर पूरे सम्मान के साथ भक्तों को सौंपा गया। भक्तों ने इसे सिर-माथे लिया। लगभग 3000 लोगों ने मानस में शीश झुकाकर श्री राम के जयकारे लगाये और पूरा वातावरण राम मय हो गया।

विकास कार्यों का लोकार्पण

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन की शुरुआत श्रीराम की स्तुति से की। उन्होंने कहा कि 'कांकेर सांसद मोहन मंडावी को मैं रामायणी सांसद कहूंगा। मैं उन्हें हीरो कहूंगा, उन्होंने मानस के वितरण में बहुत अच्छा काम किया है।' अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बालोद आया हूं, आपके आत्मीयता के लिए मैं आपका स्वागत करता हूं। आज यहां 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंडावी 2002 से मानस वितरण का कार्य कर रहे हैं। आज उन्होंने 3000 प्रतियां वितरित कर 51 हजार मानस वितरण का कार्य पूरा कर लिया है। इससे पहले उन्होंने 48 हजार मन का वितरण किया था। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।' ये भी पढ़ें: Jagdalpur: भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, वन मंत्री ने की वाॅल पेंटिंग

सांसद मोहन मंडावी ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मंडावी ने न केवल अपना बल्कि छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने 51 हजार परिवारों को शांति देने का काम किया है। उन्होंने लोगों को हर घर में तुलसी चौरा रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। यह बहुत अच्छा काम है। राम चरित मानस का वितरण बेहतर समाज के निर्माण की दिशा तय करता है। मैं मंडावी को इस महान कार्य के लिए बधाई देता हूं। यह कार्य ऐसे शुभ समय पर किया जा रहा है जब 22 तारीख को अयोध्या धाम में श्रीराम की प्रतिष्ठा होने जा रही है। चारों तरफ उत्सव का माहौल है। हम मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक मंदिरों में सफाई का काम कर रहे हैं।' (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)