Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशLove Jihad: प्यार, शादी फिर धर्मांतरण..., इस राज्य में लव जिहाद के...

Love Jihad: प्यार, शादी फिर धर्मांतरण…, इस राज्य में लव जिहाद के आंकड़े खड़े कर देंगे रोंगटे

Love-Jihad-in-jharkhand

Love Jihad: रांची: आदिवासी बहुल राज्य झारखंड लव जिहाद (love jihad) का केंद्र बनता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से कई जिलों में लव जिहाद के मामलों ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ये घटनाएं न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का केंद्र बिंदु बनीं। झारखंड में 2022 से अब तक लव जिहाद (love jihad) के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे कई मामलों में लड़कियों की जान भी जा चुकी है। कुछ को गर्भपात तक झेलना पड़ा। कई घटनाओं ने पूरे प्रदेश को रुला दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद (love jihad) के मामले काफी बढ़ गए हैं, जो चिंता का विषय है. उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड की जनसांख्यिकी जिस तरह से बदल रही है, वह लव जिहाद का मुख्य कारण है। लव जिहाद (love jihad) के कारण संथाल परगना की जनसांख्यिकी बदल गई है। सरकार को लव जिहाद मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर इस मामले का निपटारा करना चाहिए।

यह भी पढे़ंः-Ranchi: पुलिस को चकमा देकर नेपाल भागा लव जिहाद का आरोपी तनवीर

झारखंड में लव जिहाद के सिलसिलेवार मामले –

31 मई

बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज का आरोप है कि मॉडल कोचिंग डायरेक्टर तनवीर अख्तर ने उसका धर्म और नाम छिपाकर उसका यौन शोषण किया और शादी के लिए मजबूर किया। रांची पुलिस ने मॉडल का बयान दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से तनवीर की तलाश कर रही है।

5 जून

पश्चिम सिंहभूम जिले के अदनान खान ने दो साल पहले अमित कुमार बनकर नाबालिग हिंदू लड़की से शिव मंदिर में शादी कर ली। इसी बीच नाबालिग दो बार गर्भवती हो गई। दवा देकर बच्ची का गर्भपात करा दिया। अब वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 जून

रांची के खलारी के उड़िया ढोड़ा गांव में एक मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर एक हिंदू लड़की से शादी कर ली। बाद में लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

8 दिसंबर 2022

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कर शादी करने का प्रयास किया, लेकिन शादी से पहले ही उसके मुस्लिम होने की बात सामने आ गई थी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।

20 दिसंबर, 2022

साहिबगंज जिले में एक हिंदू लड़की रेबिका पहाड़िन की हत्या कर उसके शरीर के 50 टुकड़े कर फेंक दिए गए। मामले की जांच की गई तो इस मामले में उसका पति दिलदार अंसारी हत्यारा निकला।  शादी के बाद रेबेका पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके लिए लड़की मना कर रही थी।

23 अगस्त 2022

दुमका में शाहरुख और नईम ने 12वीं कक्षा की छात्रा अंकिता सिंह पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। अस्पताल में पांच दिनों तक संघर्ष करने के बाद अंकिता की मौत हो गई। अंकिता का कसूर सिर्फ इतना था कि शाहरुख उन पर बातचीत और दोस्ती के लिए दबाव बनाते थे लेकिन वह मना कर देती थीं।

02 सितंबर 2022

दुमका जिले में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव पेड़ से लटका हुआ था। आरोपी अरमान शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

सितंबर 2022

खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का फखरुद्दीन नाम के व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया। आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की थी।

सितंबर 2022

लोहरदगा में रब्बानी अंसारी ने पहचान छिपाकर एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया। बाद में जब रब्बानी की पहचान सामने आई तो उसने लड़की को कुएं में धकेल कर पत्थर से कुचलने की कोशिश की।

सितंबर 2022

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया था। यूपी के सोनभद्र की हिंदू लड़की ने मेराल थाने में आफताब अंसारी नाम के खिलाफ FIR दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि उसने खुद को पुष्पेंद्र सिंह बताकर शादी की।

नवंबर 2022

सिमडेगा में नवंबर माह में चांद अंसारी नाम के युवक को बानो प्रखंड की नाबालिग आदिवासी युवती से दुष्कर्म व हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चांद अंसारी ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और घटना को अंजाम दिया।

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें