PM Modi Oath Ceremony: मोदी 3.0 के संभावित मंत्रियों के पास पहुंचे फोन, शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे मोदी

0
6
cabinet-minister-list-jitan-ram-manjhi-jayant-

PM Modi Oath ceremony, नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में जगह-जगह नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं।

PM Modi Oath Ceremony: संभावित मंत्रियों के पास पहुंचे फोन 

शपथ ग्रहण जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को फोन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इनके मंत्री बनने की संभावना है। नितिन गडकरी, सुदेश महतो, राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी, एचडी कुमारस्वामी, जयंत चौधरी, राम मोहन नायडू, जदयू नेता रामनाथ ठाकुर, लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान  और पी चंद्रशेखर को फोन किया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। रात करीब 9 बजे प्रधानमंत्री आवास पर बैठक हुई और देर रात अमित शाह ने गठबंधन दलों के नेताओं को फोन कर मंत्री बनने की जानकारी दी।

PM Modi Oath Ceremony: ये 4 मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने पास 4 महत्वपूर्ण मंत्रालय रखने जा रही है। ये चार मंत्रालय हैं वित्त, विदेश, गृह और रक्षा। इसके अलावा भाजपा बाकी बचे मंत्रालय अपने सहयोगी दलों को दे सकती है।

पीएम मोदी ने गांधी जी को दी श्रद्धांजलि 

लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ेंः-सपा संसदीय दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव, विधानसभा से देंगे इस्तीफा

शपथ ग्रहण में खड़गे में भी होंगे शामिल

बता दें कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में जगह-जगह नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी या नहीं, इस पर आज गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)