प्रदेश मध्य प्रदेश राजनीति

उपचुनाव: सीटों की संख्या से तय होगी भाजपा में सिंधिया की ताकत

SINDHIYA

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाऐंगे। यह उपचुनाव बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी अहम है। साथ ही उपचुनाव परिणाम से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। सीटों की संख्या से तय होगा कि भाजपा में सिंधिया की ताकत बढ़ेगी या घटेगी?

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस साल मार्च में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ 22 कांग्रेसी विधायकों ने भी कमलनाथ सरकार का साथ छोड़ दिया था और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और शिवराज चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। सिंधिया के कारण भाजपा सत्ता में आई तो उन्होंने अपने समर्थन वाले नेताओं को शिवराज सरकार में मंत्री बनवाया। ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 11 नेता शिवराज सरकार में मंत्री बने।

यह परिणाम से भी पता चलेगा कि दलबदल कानून से बचने के लिए इस्तीफा देकर पार्टी बदलने का फॉर्मूला कितना कामयाब हुआ? लोगों ने थोक में दलबदल करने वाले विधायकों को स्वीकार किया या नहीं? शिवराज सरकार को सत्ता बचाए रखने के लिए सिर्फ 8 सीटों की जरूरत है। इन्हें पाना आसान भी दिख रहा है, लेकिन पार्टी का टार्गेट कम से कम 20 सीटें हासिल करने का है। वजह साफ है, 20 से 25 के बीच सीटों का आंकड़ा ही मध्य प्रदेश को स्थायी सरकार दे सकता है, नहीं तो बाहरियों का दबाव झेलना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः-फतेहपुर के शिवलिंग की है अनोखी कहानी, मन्नत से छूट जाते थे कैदी

यह है सिंधिया खेमे के नेताओं का हाल

भाजपा के तुलसीराम सिलावट सांवेर से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू पीछे भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत सुरखी से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस की पारुल साहू पीछे भाजपा के इमरती देवी डबरा से आगे चल रही हैं, कांग्रेस के सुरेश राजे पीछे भाजपा के प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के सुनील शर्मा पीछे भाजपा के प्रभुराम चौधरी सांची से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के मदनलाल चौधरी पीछे भाजपा के ओमप्रकाश सिंह भदौरिया मेहगांव पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के हेमंत कटारे आगे भाजपा के गिर्राज दंडौतिया दिमनी से पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के रवींद्र सिंह तोमर आगे भाजपा के सुरेश धाकड़ पोहरी से पीछे चल रहे हैं, बसपा के कैलाश कुशवाहा आगे भाजपा के राज्यवर्धन सिंह बदनावर से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के कमल पटेल पीछे भाजपा के बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के कनई राम लोधी पीछे भाजपा के महेंद्र सिंह सिसौदिया बमौरी से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के कन्हैयालाल अग्रवाल पीछे