लाइफस्टाइल हेल्थ

Yoga tips: इन योगासन को करने से चेहरे पर आती है चांद सी चमक

Yoga tips: प्राचीनकाल से ही योगासन (Yogasana)को हर मर्ज का इलाज माना जाता रहा है कहा जाता है कि, प्रतिदिन योग करने से शरीर में किसी भी प्रकार के विकार नहीं बनते और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। साथ ही योग बढ़े हुए फैट को कम करने व चेहरे पर चमक लाने में मदद करता है। बॉलीबुड की कई एक्ट्रेस भी खुद को फिट और चेहरे पर रौनक बनाए रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। तो आईए हम आपको बताते हैं ऐसे 5 योगासन जिसके चमत्कारी लाभों को जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

भुजंगासन

नियमित रुप से भुजंगासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और इसे प्रजनन प्रणाली में सुधार करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये आसन तनाव और थकान को दूर करने में मदद करता है। इसे प्रतिदिन करने से चेहरे पर चमक आती है।

हलासन

हल मुद्रा पेट की कई समस्याओं के लिए एक जादूई समाधान है। इसे रोजाना करने से पाचन तंत्र की क्रिया में सुधार होता है और साथ ही ये शूगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्रिकोणासन

इस योग का अभ्यास करने से मांसपेशियां मजबूत होतीं हैं और रक्त संचार सही रहता है। इससे पैरों, घुटनों, बाहों और छाती को इससे मजबूती मिलती है। साथ ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसे प्रतिदिन करने से शरीर फ्लैक्सिबल भी होता है। ये भी पढ़ें...Shaitaan के पोस्टर में दिखा अजय देवगन का खुंखार अंदाज, वायरल हुआ लुक

भारद्वाजासन

भारद्वाजासन एक प्राचीन योग मुद्रा है और इससे होनें वाले स्वास्थ्य लाभों को लेकर ये आज के समय में काफी प्रचलित है। रोजाना 10 मिनट तक भारद्वाजासन करने से कमर की चर्बी कम होती है इसके अलावा जिन लोगों को पीठ में जकड़न की समस्या रहती है, उनके लिए ये काफी लाभदायक है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)