Featured आस्था

अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खरीदने से घर में आती है समृद्धि

नई दिल्लीः अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान-धर्म, पूजा करने का फल कई गुना अधिक मिलता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 3 मई मंगलवार को है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ मना जाता है। इससे घर पर खुशहाली आने के साथ सुख-समृद्धि आती है। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी की दिशा दक्षिण मानी जाती है लेकिन अक्षय तृतीया के दिन वह ईशान कोण में विराजित हो जाती है। जिसके कारण भक्तों को मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं इस दिन जो चीज आप खरीदेंगे उससे आपको लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वह लंबे समय तक आपके साथ रहेगी। इस दिन किया गया दान आदि भी कई गुणा अधिक फलदाई होता है। अतः इस दिन आप स्नान आदि से निवृत होकर संकल्पित होकर किसी योग्य अथवा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन यह चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

सोना- इस दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ होगा। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। इसदिन आप सोने की चाहे छोटी चीज ही खरीदे लेकिन खरीदे जरूर।

मां लक्ष्मी की चरण पादुका- मां लक्ष्मी के चरण काफी शुभ माना जाता है। आप सोने या चांदी की पादुका खरीद सकते हैं। इसे ईशान कोण में रखें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कौड़ी- कौड़ियां मां लक्ष्मी की प्रतीक मानी जाती है। मां के आठ स्वरूपों को काफी ज्यादा प्रतिबृद्ध तरीके से जानते हैं। इसलिए इस दिन पीले रंग की आठ कौड़ियां लाकर ईशान कोण में रखें।

ये भी पढ़ें..मेदिनीपुर ब्लास्ट मामलाः NIA ने ओडिशा से टीएमसी कार्यकर्ता को दबोचा,...

एकाक्षी नारियल- अक्षय तृतीया के दिन एकाक्षी नारियल रखना शुभ माना जाता है। ईशान कोण में इसे रखने के साथ मां लक्ष्मी की पारद की मूर्ति जरूर रखें।

शंख- दक्षिणावर्ती शंख को ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

बांसुरी- अक्षय तृतीया के दिन बांसुरी ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)