Featured टॉप न्यूज़ दुनिया

Bus Accident: मिस्र में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 22 की मौत

काहिराः मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में डकालिया प्रांत में एक बस नहर में गिरने से 22 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग गंभीर हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि डकाहलिया प्रांत के आगा शहर में एक बस अचानक अनियंत्रित होकर मंसूरिया नहर में गिर गई। इस रिपोर्ट में 35 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें..Heart Attack: एक्सरसाइज के दौरान हार्टअटैक से बचने के लिए इन उपायों का करें पालन

हादसे की सूचना मिलने पर बड़े स्तर पर राहत अभियान चलाया गया। इस घटना में 22 लोगों की मौत की खबर है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस हादसे में छह लोग गंभीर हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी डॉ शेरिफ माकन के अनुसार मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

मरने वालों में बच्चे भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद, सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना में जिन परिवारों के कमाई करने वाले सदस्य की मौत हुई है उन्हें 100,000 मिस्र पाउंड का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड और घायलों को 5000 पाउंड मिलेंगे। बता दें कि मिस्र हर साल हजारों लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। पिछले महीने मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनीबस और लॉरी की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)