उत्तर प्रदेश Featured

Lok Sabha elections: उन्नाव के वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डेय को बसपा ने बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha elections: बहुजन समाज पार्टी  (Bahujan Samaj Party) की अध्यक्ष मायावती ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डेय को उन्नाव लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया। इसके बाद मायावती ने अशोक पाण्डेय के सिर पर हाथ रखकर विजयी भव: का आशीर्वाद दिया।

अशोक पाण्डेय ने कई समाचार पत्रों में दी अपनी सेवाएं

बता दें, अशोक पाण्डेय ने अपने दौर की पत्रकारिता करते हुए कई समाचार पत्रों में सेवाएं दी है। उनके कार्यकुशलता को देखते हुए एक बड़े अखबार के मालिक ने अशोक पाण्डेय को सम्पादक भी बनाया था। बीते कुछ दिनों से अशोक पाण्डेय अपनी शैक्षणिक गतिविधि चला रहे थे।

कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

वहीं अशोक पाण्डेय को उन्नाव लोकसभा सीट से टिकट मिलने पर उनके पत्रकारिता जगत के मित्रों, साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बहुजन समाज पार्टी के उन्नाव जनपद के कार्यकर्ताओं अरुण कुमार ने कहा कि, उन्नाव ब्राह्मण बहुल्य क्षेत्र है। यहां ब्राह्मण चेहरे की उम्मीद ही थी। बहन जी ने हमें मनचाहा उम्मीदवार दे दिया। ये भी पढ़ें: समन के खिलाफ केजरीवाल ने खटखटाया सेशंस कोर्ट का दरवाजा, आज होगी सुनवाई साथ ही उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी के साथ उनके अपने मतदाता सहित मुस्लिम, ब्राह्मण और इस बार ओबीसी भी रहेंगे। ओबीसी वर्ग समाजवादी पार्टी के पीडीए के मायाजाल में नहीं फंसेगा। बसपा के उम्मीदवार को पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)