Home उत्तर प्रदेश बृजलाल खाबरी बोले: आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू का रहा...

बृजलाल खाबरी बोले: आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू का रहा बड़ा योगदान

लखनऊः पं. जवाहर लाल नेहरू का आधुनिक भारत को बनाने में सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने स्टील उत्पादन के लिए शेल बनाया, इंजीनियरिंग के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी बनाया, एम्स की स्थापना की। रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डीआरडीओ की स्थापना की। उनके भारत निर्माण में किये गये कार्यों को देश कभी भुला नहीं सकता। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कही। वे जवाहर लाल नेहरू के 133वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि पंडित नेहरू एक महान राजनीतज्ञ के साथ ही प्रभावशाली वक्ता एवं ख्यातिलब्ध लेखक थे। पंडित नेहरू महात्मा गांधी से कंधं से कंधा मिलाकर सदैव अंग्रेजों के खिलाफ लड़े। चाहे असहयोग आन्दोलन रहा हो या नमक सत्याग्रह या फिर 1942 का भारत छोड़ो आन्दोलन की बात रही हो। जब भारत में सुई तक का निर्माण नहीं होता था तब पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत का सपना देखा था। देश के लिए भांखड़ा नांगल बांध, रिहन्द बांध और बोकारो इस्पात कारखाने की स्थापना कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया। उद्योग धंधों को पंडित नेहरू आधुनिक मंदिर मानते थे। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पंडित नेहरू को श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि पंडित नेहरू वास्ततिक रूप से भारत के निर्माता रहे। उनकी तमाम उपलब्धियां हैं, जिसमें पंडित नेहरू की दूर दृष्टि का परिणाम पंच वर्षीय योजना का लागू होना रहा। पहली पंच वर्षीय योजना का नतीजा ही सराहनीय रहा इस योजना के दौरान 3.6 प्रतिशत की वृद्धि वर्ष 1956 में दर्ज की गई थी इसके अलावा प्रति व्यक्ति आय सहित तमाम क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी हुई।

ये भी पढ़ें..UP: अब बाहर की दुनिया देखने को तरसेंगे कैदी, अपराधियों पर…

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में पंडित नेहरू की मजबूत आस्था थी। कई चुनावों में भारी बहुमत से जीतने के बाद भी विपक्ष को पूरा सम्मान देना पंडित नेहरू की लोकतंत्र में आस्था को दर्शाता है। वर्ष 1963 में पंडित नेहरू ने अपनी पार्टी के सदस्यों के विरोध के बावजूद भी सदन में अपनी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराना मंजूर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, राम गोपाल मिश्रा, श्याम किशोर शुक्ला, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, सेवा दल कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र मदान आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

Exit mobile version