Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 169 के पार, 56 लापता…

15
brazil-flood-many-people-death-toll-rise-56-missing

Brazil Flood News : पूरा भारत जहां इन दिनो भीषण गर्मी की चपेट में है तो, वहीं  ब्राजील में भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। 29 अप्रैल को राज्य में भयंकर बाढ़ आई थी, तब से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बारिश और बाढ़ से 169 लोगों की मौत हो गई है। सिविल डिफेंस एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

Brazil Flood:  56 लोग अभी भी लापता 

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में तीन और शव बरामद हुए हैं जबकि 56 लोग लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह राज्य में आई अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बाढ़ और उफनती नदियों के कारण 23 लाख से अधिक निवासी विस्थापित हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः- Cyclone Remal: बंगाल के तट से टकराने वाला है चक्रवाती तूफान रेमल, कई इलाकों में बारिश शुरू

राज्य की राजधानी, पोर्टो एलेग्रे और 469 अन्य नगर पालिकाओं का बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इन्हें दोबारा बनाने में कम से कम एक साल लगेगा। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते पोर्टो एलेग्रे और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 48 घंटे के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

बांध टूटने का मंडरा रहा खतरा

इससे पहले खबर आई थी कि राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के कारण बांध टूटने का खतरा मंडरा रहा है । भारी बारिश का असर शहर के 3 हाइड्रो प्लांट पर भी पड़ा है, वो इसके चलते बंद हो गए हैं। जिससे जाहिर सी बात है शहर में पीने के पानी की कमी हो गई होगी। बता दें कि 5 लाख लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है।  रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने बाढ़ को लेकर चिंता जताते हुए कहा था कि ये अब तक के सबसे खराब हालात हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)